Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News उमंग कुमार की ‘फाइव’ 2018 में होगी रिलीज, शूटिंग अगले साल

उमंग कुमार की ‘फाइव’ 2018 में होगी रिलीज, शूटिंग अगले साल

0
235

मुंबई। मैरी कॉम और सरबजीत बना चुके फिल्‍मकार उमंग कुमार अपनी अगली थ्रिलर फिल्‍म ‘फाइव’ को लेकर काफी रोमांचिक और उत्‍सुक हैं।

इस बारे में बात करते हुए फिल्‍मकार उमंग कुमार ने कहा, ‘मेरे लिए यह एक अलग फिल्म है। मैं काफी सालों से इस पर काम कर रहा था और अब मैं खुश हूं कि इसकी शूटिंग शुरू करने का समय आ गया है।’

मैरी कॉम निर्देशक ने आगे कहा, ‘इस फिल्‍म को 2018 में गणतंत्र दिवस पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग 70 दिनों के भीतर की जाएगी और इसे लंदन और ब्रिटेन के अन्य स्थानों पर शूट किया जाएगा।’

Omung Kumar 001

फिल्म निर्माता भूषण कुमार और संदीप सिंह ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘उमंग कुमार की फिल्म ‘फाइव’ की पटकथा, संगीत काफी रोमांचक है। इस फिल्म का संगीत मिथुन, जीत गांगुली और अमाल मलिक तैयार करेंगे।’

निर्देशक उमंग कुमार ने फिल्‍म स्‍टार कास्‍ट को लेकर कोई टिप्‍पणी करने से इंकार कर दिया। हालांकि, हमारे सूत्रों का मानना है कि फिल्‍म में अक्षय कुमार पांच किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। -आईएएनएस