Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ढिशूम में परिणीति का आइटम नंबर

ढिशूम में परिणीति का आइटम नंबर

0
293

मुंबई। ‘ढिशूम’ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला का कहना है कि फिल्म के एक आइटम नंबर में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और वरुण धवन के बीच शानदार तालमेल नजर आएगा।

Parineeti Chopra 002

परिणीति फिलहाल यहां महबूब स्टूडियो में इस आइटम नंबर की शूटिंग कर रही हैं।

नाडियाडवाला ने एक बयान में कहा, “भव्य सेट पर फिल्माए गए इस गीत में परिणीति चोपड़ा और वरुण धवन के बीच शानदार तालमेल नजर आएगा। यह आइटम नंबर बेहद मशहूर होगा। हमने गीत की शूटिंग शुरू कर दी है और यह दो दिन तक चलेगी।”

रोहित धवन निर्देशित ‘ढिशूम’ में जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नाडीस भी हैं। फिल्म की कहानी दो पुलिस अधिकारियों -कबीर (जॉन) और जुनैद (वरुण)- पर आधारित है।

फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी।

-आईएएनएस