Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News परेश रावल निभाएंगे नरेंद्र मोदी का किरदार, पटकथा हुई फाइनल

परेश रावल निभाएंगे नरेंद्र मोदी का किरदार, पटकथा हुई फाइनल

0
256

मुम्बई। लंबे समय से चर्चा थी कि ​हिन्दी फिल्म जगत देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्म बनाने जा रहा है। लगता है कि चर्चा अंत हकीकत का रूप धारण करने जा रही है।

सुनने में आया है कि नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म की पटकथा तैयार हो चुकी है और इस फिल्म में लीड भूमिका परेश रावल निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर महीने में शुरू होने की संभावना है।

एक मीडिया हाउस के साथ बात करते हुए परेश रावल ने कहा, ‘फिल्म की पटकथा पूरी हो चुकी है। काफी बेहतरीन तरीके से लिखी गई है। सितंबर में फिल्म शुरू होगी।’