Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News परिणीत ने रितेश को बताया मसखरा

परिणीत ने रितेश को बताया मसखरा

0
166

नई दिल्ली। टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स (टोइफा) के दूसरे संस्करण में रितेश देशमुख के साथ मेजबानी करने जा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि रितेश देशमुख बेहद मसखरे व्यक्ति हैं।

परिणीति ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, “रितेश बेहतरीन मेजबान हैं। मैंने रितेश के साथ कई कार्यक्रमों की मेजबानी की है, लेकिन इस बार मुझपर पूरे कार्यक्रम का दारोमदार है। उनके साथ कार्यक्रम की मेजबानी मजेदार अनुभव है।”

परिणीति बताती हैं, “दुबई में होने वाले कार्यक्रमों में मुझे हमेशा मजा आता है, क्योंकि वहां भारतीय नागरिक बड़ी संख्या में हैं। यह अच्छा अनुभव होता है।”