Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News प्रियंका के साथ गाना बेहतरीन होगा : परिणीति चोपड़ा

प्रियंका के साथ गाना बेहतरीन होगा : परिणीति चोपड़ा

0
352

नई दिल्ली | अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि अगर उन्हें अपनी चचेरी बहन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ गाने का मौका मिले तो वह बेहतरीन होगा। परिणीति अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ के लिए एक गीत भी गा रही हैं।

प्रियंका ने ‘इन माई सिटी’ और ‘एक्सोटिक’ जैसे गाने गाए हैं और यहां तक कि ‘दिल धड़कने दो’ के मुख्य गीत के लिए भी अपनी आवाज दी है।

प्रियंका के साथ गीत गाने की योजना के बारे में पूछे जाने परिणीति ने आईएएनएस को बताया, “वाह, वह बेहतरीन होगा। यह सच में अच्छा होगा, लेकिन इसके लिए मुझे उनसे पूछना पड़ेगा। यह एक अच्छा विचार है और हमें यह करना चाहिए।”

Parineeti chopra meri pyaari bindu

परिणिति ने हालांकि यह भी कहा कि एक गीत गाने के लिए दोनों का एक ही देश में रहना बेहद जरूरी है। प्रियंका वर्तमान में अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

कोलकाता में बनी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में परिणीति को आयुष्मान खुराना के साथ देखा जाएगा। अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा है। (आईएएनएस)