Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाहती हैं परिणीति चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाहती हैं परिणीति चोपड़ा

0
231

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी चचेरी बहन और लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने के इंतजार में हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रियंका के साथ फिल्म में काम करने को उत्सुक हैं? तो इस पर परिणीति ने कहा, ‘मैं इसके इंतजार में हूं। अगर मुझे उनके साथ गाने या काम करने का मौका मिलता है, तो मैं जरूर करना चाहूंगी और दोनों का साथ आना काफी अच्छा होगा।’

Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा शनिवार को 28 साल की हुईं। हाल में अभिनेत्री ने आयुष्मान खुराना के साथ ‘मेरी प्यारी बिंदू’ की शूटिंग खत्‍म की है। इस फिल्‍म में परिणीति चोपड़ा एक महत्वाकांक्षी गायिका की भूमिका में दिखेंगी।

इसके अलावा परिणीति चोपड़ा अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत के साथ ‘तकदुम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।