Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News सलमान खान के साथ ऑन स्‍क्रीन रोमांस करेंगी पूजा हेगड़े

सलमान खान के साथ ऑन स्‍क्रीन रोमांस करेंगी पूजा हेगड़े

0
707

ऋतिक रोशन नायकत्व फिल्‍म मोहन जोदड़ो से हिन्‍दी सिनेमा में कदम रखने वाली 29 वर्षीय अभिनेत्री पूजा हेगड़े जल्‍द ही सलमान खान के साथ स्‍क्रीन शेयर करने जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार साजिद नाडियाडवाला निर्देशित फिल्‍म कभी ईद कभी दिवाली में पूजा हेगड़े सुपर स्‍टार सलमान खान की प्रेमिका का किरदार निभाएंगी। पूजा हेगड़े साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले हाल ही में हाउसफुल 4 कर चुकी हैं।

जारी बयान में साजिद नाडियाडवाला ने कहा, ‘मैं हाउसफुल 4 में पूजा हेगड़े के साथ काम कर चुका हूं। पूजा इस फिल्‍म के लिए पूरी तरह फिट हैं। पूजा हेगड़े पर्दे पर बेहतरीन मौजूदगी दर्ज करवाती हैं और सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी। वे दर्शकों को एक नयी स्‍टोरी और जोड़ी देंगे।’

ईद 2021 पर रिलीज होने वाली फैमिली ड्रामा फिल्‍म कभी ईद कभी दीवाली का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे। फिल्‍म की शूटिंग अक्‍टूबर महीने में आरंभ हो जाएगी। बता दें कि सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज होने वाली पहली फिल्‍म जुड़वा साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित की गई थी।