Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News Emmys 2016 : लाल परिधान में छा गईं Gorgeous प्रियंका चोपड़ा

Emmys 2016 : लाल परिधान में छा गईं Gorgeous प्रियंका चोपड़ा

0
239

लॉस एंजेलिस, 19 सितंबर (आईएएनएस)| अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ से दुनिया भर में मशहूर होने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फैशन डिजाइनर जेसन वू द्वारा डिजाइन लाल रंग के शिफॉन गाउन में आत्मविश्वास से परिपूर्ण नमस्ते करते हुए 68 वें एमी अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर नजर आईं।

इस साल की शुरुआत में ऑस्कर में प्रस्तोता के रूप में नजर आने वाली प्रियंका रविवार को पहली बार एमी के मंच पर बतौर प्रस्तोता दिखीं।

priyanka-chopra-in-red

उन्होंने गर्व के साथ ‘द नाइट मैनेजर’ टीवी शो की निर्देशक सुजैन बायर को अवार्ड देने के लिए अभिनेता टॉम हिडलस्टन के साथ मंच साझा किया।

रेड कार्पेट पर दिलकश प्रियंका होंठ पर चमकीला लिपस्टिक लगाए अपनी कीमती मुस्कान के साथ दोनों हाथ जोड़े नमस्ते करती नजर आईं। उन्होंने हीरे की अंगूठी के साथ कान में हीरे का आभूषण पहन रखा था।

वह जल्द ही फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर का आगाज करने वाली हैं। -आईएएनएस