Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News प्रियंका को व्हाइट हाउस में डिनर का न्योता

प्रियंका को व्हाइट हाउस में डिनर का न्योता

0
283

नई दिल्ली । बॉलीवुड का जाना-माना नाम और अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के साथ अपनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा के साथ व्हाइट हाउस में डिनर के लिए न्योता मिला है।

प्रियंका के प्रतिनिधि ने बताया, “ब्रैडली कूपर, लूसी लियु, जेन फोंडा और ग्लेडिस नाईट जैसे हॉलीवुड के बड़े नामों के बीच अभिनेत्री ब्रैडली कूपर को खास डिनर के लिए आमंत्रित किया गया है। इसका आयोजन व्हाइट हाउस में होगा।”

priyanka chopra white dress

उनके एक करीबी सूत्र ने बताया, “हालांकि, ‘क्वांटिको’ और ‘बेवॉच’ के व्यस्त कार्यक्रम के चलते प्रियंका अभी भी यह कह पाने में सक्षम नहीं हैं कि वह इस पार्टी में जा पाएंगी या नहीं।”

नॉन प्रोफिट व्हाइट हाउस कोरेस्पोंडेंट एसोसिएशन परंपरागत रूप से पत्रकारिता में छात्रवृत्ति हेतु धन जुटाने के लिए इस वार्षिक रात्रिभोज का आयोजन करता है। इस संस्था के सदस्यों में पत्रकार, निर्माता, कैमरा ऑपरेटर और अन्य पत्रकार शामिल हैं, जो नियमित रूप से व्हाइट हाउस को कवर करते हैं। (आईएएनएस)