Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान खान की फिल्म भारत

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान खान की फिल्म भारत

0
310

मुम्बई। प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की आगामी फिल्म भारत से हिंदी फिल्म जगत में लंबे समय बाद वापसी करने जा रही थीं। लेकिन, ख़बर है कि प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत में काम करने से इंकार कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा के बारे में सनसनीखेज खुलासा, जब छोटी सी चूक से बिगड़ गया था पूरा खेल!

इस बात पर मोहर लगाते हुए निर्देशक अब्बास अली जफर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा फिल्म भारत का हिस्सा नहीं है। फिल्म न कर पाने का कारण प्रियंका चोपड़ा का संभवत जीवन साथी निक जोनास है।’

सूत्रों का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्म जगत में सक्रिय होने से पहले अपने कथित प्रेमी निक जोनास के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारना चाहती हैं।

इस साथ ही निर्देशक ने सलमान खान के प्रशंसकों को खुशख़बर देते हुए कहा कि फिल्म भारत की शूटिंग जारी है। मुख्य अभिनेत्री के नाम की जल्द ही घोषणा की जाएगी। इसके अलावा फिल्म में दिशा पाटनी भी नजर आएंगी।

गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्माण टी सीरीज और सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री का बैनर मिलकर रहे हैं।