Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News प्रियंका चोपड़ा ने कटरीना कैफ को पछाड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने कटरीना कैफ को पछाड़ा

0
214

कोलकाता। ‘पीकू’ अभिनेता अमिताभ बच्चन इस साल भी देश की सबसे भरोसेमंद हस्तियों की सूची में नंबर एक पर बने हुए हैं। वहीं, महिलाओं में सबसे विश्वसनीय हस्ती का स्थान ‘फितूर’ अभिनेत्री कटरीना कैफ को पीछे धकेलते हुए ‘जय गंगाजल’ में आभा माथुर की भूमिका निभाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हासिल किया।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन के बाद दूसरे स्थान पर सलमान खान और तीसरे स्‍थान पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम है।

ब्रांड ट्रस्ट के हाल में हुए अध्ययन के अनुसार अमिताभ बच्‍चन ने 2016 के लिए देश के सबसे भरोसेमंद व्यक्तित्व ब्रांड हैं। जबकि महिलाओं में सबसे विश्वसनीय हस्ती का स्थान प्रियंका चोपड़ा को मिला है। इससे पहले इस स्‍थान पर कटरीना कैफ का कब्‍जा था।

यदि देश के पूर्वी हिस्सों के सर्वे की बात करें तो ‘सुलतान’ अभिनेता सलमान खान सबसे विश्वसनीय व्यक्ति हैं। इस सर्वे में दूसरे स्‍थान पर क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ गांगुली जबकि तीसरे पर अमिताभ बच्‍चन हैं। वहीं, शाहरूख खान और आमिर खान क्रमश: चौथे एवं पांचवें स्थान पर हैं।