Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा का बिकिनी लुक, क्‍या फिल्‍म प्रचार...

वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा का बिकिनी लुक, क्‍या फिल्‍म प्रचार का फंडा?

0
1930

मुम्‍बई। जी हां, फिल्‍म बेवॉच अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का मियामी बीच पर बिकिनी लुक में नजर आना युवा पीढ़ी को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के सेक्‍सी लुक ने धूम मचा रखी है।

इतना ही नहीं, वॉट्सएप जैसी चैट एप पर भी प्रियंका चोपड़ा के नये फोटोज खूब फॉरवर्ड किए जा रहे हैं। दरअसल, पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्‍म बेवॉच के प्रचार के लिए मियामी में मौजूद थी।

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा समय निकालकर मियामी बीच पर पहुंचीं और समुद्री लहरों के साथ खूब मस्‍ती करती हुई नजर आईं। मियामी बीच पर शूट किए प्रियंका चोपड़ा के फोटो काफी सेक्‍सी और मनोहर हैं।

प्रियंका चोपड़ा के फोटो उस समय वायरल हो रहे हैं, जब उनकी हॉलीवुड डेब्‍यु फिल्‍म बेवॉच रिलीज होने के किनारे है। ऐसे में सवाल उठता है कि कहीं प्रियंका चोपड़ा के हॉट लुक को वायरल करना प्रचार रणनीति का हिस्‍सा तो नहीं?

चलो, जो भी हो। लेकिन, प्रियंका चोपड़ा का नया लुक उनके प्रशंसकों और अन्‍य युवाओं को खूब लुभा रहा है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अभिनीत हॉलीवुड फिल्‍म बेवॉच 2 जून को रिलीज होगी। इस फिल्‍म में प्रियंका चोपड़ा नकारात्‍मक भूमिका में हैं, जो ड्वेन जॉनसन की टीम को चुनौती देती हुई नजर आएंगी।

Image Source : Whatsapp