Saturday, March 21, 2026
Home Gossip/News क्‍या शूटिंग हादसे से पहले किसी उलझन में थीं प्रियंका चोपड़ा?

क्‍या शूटिंग हादसे से पहले किसी उलझन में थीं प्रियंका चोपड़ा?

0
281

मुम्‍बई। हाल ही में मुम्‍बई में छुट्टियों को आनंद लेकर क्‍वांटिको के अगले सीजन की शूटिंग के लिए विदेश पहुंची प्रियंका चोपड़ा के घायल होने का समाचार मिला है।

एंटरटेनमेंट टूनाईट की रिपोर्ट के अनुसार 34 वर्षीय अभिनेत्री गुरूवार को क्‍वांटिको के सेट पर स्‍टंट सीन करते हुए घायल हो गईं।

प्रियंका चोपड़ा को तुरंत नजदीकी अस्‍पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। डॉक्‍टरों ने इलाज के पश्‍चात प्रियंका चोपड़ा को रेस्‍ट करने के लिए घर भेज दिया है।

एबीसी सूत्रों ने पुष्‍टि की है कि क्‍वांटिको अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हादसे के बाद से घर पर विश्राम कर रही हैं और जल्‍द ही शूटिंग शुरू करेंगी।

गौरतलब है कि उसी दिन प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर खाते से कहा था, ‘कई बार सुबह बहुत भ्रमित करने वाली होती है, दिन के कार्य पर काम करने से पहले दिमाग इधर उधर भटकने लगता है, मुझे कुछ कॉफी दिनों की जरूरत है।