Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News प्रियंका चोपड़ा से पहले दर्जन भर लड़कियों को डेट कर चुके हैं...

प्रियंका चोपड़ा से पहले दर्जन भर लड़कियों को डेट कर चुके हैं निक जोनस

0
235

मुम्बई। प्रियंंका चोपड़ा और निक जोनस के प्रेम संबंधों को लेकर लंबे समय से लगायी जा रही अटकलें उस समय सच साबित हुई, जब सिंगर निक जोनस प्रियंका चोपड़ा की मां से मिलने मुम्बई पहुंचे और सार्वजनिक स्थल पर प्रियंका चोपड़ा का हाथ पकड़कर चलते हुए दिखे।

Priyanka Chopra Team Twitter

हालांकि, इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लॉस एंजिलिस में कई बार एक दूसरे के साथ घूमते हुए देखा गया है। लेकिन, भारत में पहली बार इस युगल को साथ देखा गया, वो भी प्रियंका चोपड़ा की मां की मौजूदगी में।

निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर प्रियंका चोपड़ा का एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में निक जोनस ने प्यार का इजहार करती इमोजी भी डाली है।

कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और​ निक जोनस लिव इन रिलेशन में जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए, निक जोनस मुम्बई में प्रियंका चोपड़ा के परिवार से मिलने के लिए पहुंचे हैं।

बता दें कि हैंडसम निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से पहले लगभग दर्जन भर मशहूर यु​वतियों को डेट कर चुके हैं, जिनमें मिली सायरस, ​सेलेना गोमेज, निकोल एंडरसन, गिगि हैडिड जैसे जाने पहचाने नाम शामिल हैं। दुआ करते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का खूबसूरत रिश्ता खूबसूरत सफर तय करे।