Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News जानिए, क्यों? अभिनेत्री राधिका आप्टे को बोल्ड दृश्यों से एतराज नहीं

जानिए, क्यों? अभिनेत्री राधिका आप्टे को बोल्ड दृश्यों से एतराज नहीं

0
284

मुंबई। फिल्मकार लीना यादव की ‘पार्चेड’ में बोल्ड दृश्य करने वाली अभिनेत्री राधिका आप्टे ने एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनको पर्दे पर बोल्ड दृश्य करते हुए अजीब या अटपटा नहीं लगता बल्कि वे तो दृश्यों को सहजता से लेती हैं।

radhika apte 003

राधिका आप्टे ने आईएएनएस से कहा, “मुझे बोल्ड दृश्य करने में कोई परेशानी नहीं है। मैं वैश्विक सिनेमा देखते हुए बड़ी हुई हूं और मैंने काफी यात्रा की है, इसलिए मुझे इन सबको लेकर कोई झिझक नहीं है। मैंने भारत में और विदेशों में लोगों को मंच पर नग्न प्रस्तुतियां देते देखा है।”

उन्होंने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि मुझे अपने शरीर को लेकर शर्म क्यों करनी चाहिए। मैं बतौर एक कलाकार इसे एक माध्यम के तौर पर इस्तेमाल करती हूं।”

parched-movie-001
‘पार्चेड’ में राधिका आप्टे के साथी कलाकार आदिल हुसैन के साथ अंतरंग दृश्य अगस्त में ऑनलाइन लीक हो गए थे। लेकिन राधिका आप्टे का कहना है कि वह इसकी परवाह नहीं करतीं।

-आईएएनएस