Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News अगली फिल्‍म में इन बातों का विशेष ध्‍यान रखेंगे ‘रईस’ निर्देशक

अगली फिल्‍म में इन बातों का विशेष ध्‍यान रखेंगे ‘रईस’ निर्देशक

0
241

मुम्‍बई। जी हां, अभिनेता शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म रईस के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने अपनी अगली फिल्‍म पर काम करना शुरू कर दिया है। दिलचस्‍प बात यह है कि राहुल ढोलकिया अपनी अगली फिल्‍म को लेकर काफी सावधानियां बरतने जा रहे हैं।

फिल्‍म निर्देशक राहुल ढोलकिया ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘कंसेप्‍ट (संकल्पना) पंजीकृत कर दिया गया है। अब से नई पटकथा लिखने के लिए। इसका लेखन इस प्रकार होगा कि इसमें कोई राजनीति, सांप्रदायिक सामग्री या विवादास्पद चीज न हो। रोमांचक !।’

दरअसल, फिल्‍मकार राहुल ढोलकिया निर्देशित फिल्‍म ‘रईस’ को पाकिस्तान में यह कहते हुए प्रतिबंधित कर दिया गया था कि इसमें मुसलमानों को नकारात्मक ढंग से दिखाया गया है।

उधर, समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत दौरान राहुल ढोलकिया ने कहा, ‘अभी नहीं। इस वक्त कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इस पर काम चल रहा है। यह रोमांचक होगा।’