Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News बड़े पर्दे पर अभिनेता राहुल खन्‍ना चाहते हैं कुछ ऐसा किरदार

बड़े पर्दे पर अभिनेता राहुल खन्‍ना चाहते हैं कुछ ऐसा किरदार

0
206

मुम्‍बई। इन दिनों ‘एनडीटीवी गुड टाइम्स’ के टीवी शो ‘द मेवरिक्स’ की मेजबानी कर रहे अभिनेता राहुल खन्‍ना ने एक बातचीत के दौरान अपने ड्रीम किरदार के बारे में खुलासा किया है, जो राहुल खन्‍ना बड़े पर्दे पर एक बार जरूर निभाना चाहते हैं।

‘अर्थ’ और ‘बॉलीवुड/हॉलीवुड’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके विनोद खन्‍ना के बेटे राहुल खन्ना ने कहा, ‘मैं एक साथ ज्यादा फिल्में नहीं करता, क्योंकि एक समय पर दो जगहों पर मौजूद रहना मेरे लिए बड़ा मुश्‍किल काम है।’

Rahul Khanna

एक अन्‍य सवाल के जवाब में राहुल खन्‍ना ने कहा, ‘मैं नए प्रयोगों के लिए तैयार हूं। मुझे पटकथा, किरदार, जो लोग फिल्म बना रहे हैं या उसका व्यवसायिक पहलू पसंद आना चाहिए और भी कई चीजें होती हैं।’

स्‍टाइल आइकन माने जाते राहुल खन्‍ना ने कहा, ‘मैं कुछ ऐतिहासिक करना चाहता हूं। मैं ‘ज्वेल थीफ’ जैसा धूर्त तरह का कोई किरदार निभाना चाहता हूं।’ -आईएएनएस