Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News सनी के कारण बढ़ स्‍तर है जांच स्‍तर – राजीव चौधरी

सनी के कारण बढ़ स्‍तर है जांच स्‍तर – राजीव चौधरी

0
284

नई दिल्ली। नवोदित निर्देशक राजीव चौधरी अपनी फिल्म ‘बेईमान लव’ रिलीज करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के साथ अभिनेत्री सनी लियॉन असली हीरोइन साबित होंगी।

ख़बर है कि ‘वन नाइट स्टैंड’ की अभिनेत्री सनी ‘बेईमान लव’ का प्रचार नहीं करेंगी। इसमें रजनीश दुग्गल और डेनियल वेबर भी प्रमुख भूमिका में हैं।

Rajeev Chaudhari

निर्देशक राजीव चौधरी ने कहा, “नहीं, यह सब अफवाह है। फिल्म में वह अलग तरह के किरदार में दिखाई देंगी। इसमें वह बुद्धिमान नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ ही वह एक दमदार अभिनेत्री साबित होंगी और सनी लियॉन निश्चित रूप से फिल्म का प्रचार करेंगी।”

राजीव चौधरी ने कहा, “इस फिल्म से वह पूरी तरह बॉलीवुड हीरोइन के रूप में स्थापित होंगी।”

भारतीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड के बारे में बात करते हुए राजीव चौधरी कहा कि चूंकि इसमें सनी लियॉन हैं, इस वजह से जांच का स्तर बढ़ जाएगा।

beiimaan love 002

‘बेईमान लव’ आज की युवतियों पर आधारित हैं, जो भावनाओं में बहना और घरेलू जीवन में फंसे रहना नहीं चाहतीं। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी।

-आईएएनएस