Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने World Toilet Day पर पीएम से कहा, मेरी...

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने World Toilet Day पर पीएम से कहा, मेरी अर्जी आपकी मर्जी

0
304

मुम्बई। वर्ल्ड टॉयलेट डे के मौके पर फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय को टैग करते हुए लिखा, “मेरी अर्जी आपकी मर्जी”। साथ ही एक रोचक पोस्टर भी नत्थी किया।

बता दें कि यहां राकेश ओमप्रकाश मेहरा देश के प्रधान मंत्री से कोई शिकायत नहीं कर रहे बल्कि अपनी अगली फिल्म का पोस्टर अनोखे तरीके से शेयर कर रहे हैं।

दरअसल, फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी अगली फिल्म मेरे प्यारे प्राइम ​मिनिस्टर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो टॉयलेट से जुड़ी समस्या और समाधान के इर्दगिर्द घूमती है।

ऐसी फिल्म का पोस्टर जारी करने के लिए विश्व शौचालय दिवस से बेहतर कौन दिन हो सकता है। इसलिए मौका देखते ही फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपनी आगामी फिल्म मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर का पोस्टर रिलीज कर दिया।

फिल्म मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर की टैग लाइन मेरी अर्जी सुन लो ज़रा है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग स्लम इलाकों की जा रही है और फिल्म के केंद्र में बाल कलाकार रखे गए हैं।