Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News मुंहफट मॉडल अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ मामला दर्ज

मुंहफट मॉडल अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ मामला दर्ज

0
203

जयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्रों वाली एक पोशाक पहनी थी, जिसे लेकर उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। यहां से 150 किलोमीटर दूर राजस्थान के राजसमंद जिले के एक पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Rakhi Sawant 003

राजसमंद में कंकरोली पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर आईएएनएस को बताया, “अभिनेत्री के खिलाफ एक स्थानीय निवासी ने गुरूवार शाम प्राथमिकी दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता ने कहा कि इस तरह की खास पोशाक पहन कर न सिर्फ उन्होंने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, बल्कि अश्लीलता का प्रदर्शन भी किया है।”

अधिकारी ने कहा,”हमने भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।”

-आईएएनएस