Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News बड़े पर्दे पर राखी सावंत की वापसी

बड़े पर्दे पर राखी सावंत की वापसी

0
201

मुम्‍बई। बॉलीवुड टेलीविजन सेलिब्रिटी राखी सावंत राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाने के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। राखी सावंत की आगामी फिल्‍म एक कहानी जुली की का मोशन पोस्‍टर जारी हो चुका है।

ek kahani julie ki 001

अजीज जी द्वारा निर्देशित फिल्‍म एक कहानी जुली की का मोशन पोस्‍टर आज रिलीज किया गया, जिसमें राखी सावंत और उनके को-स्‍टार नजर आ रहे हैं। मोशन पोस्‍टर के बैकग्राउंड में ओ रे पिया गीत बज रहा है, जिसको अरमान मलिक ने गाया है और अंत में टैग लाइन राखी सावंत बोलती है, प्‍यार में धोखा, इसलिए ठोका।

ek kahani julie ki

 

यह एक हिन्‍दी थ्रिलर फिल्‍म होगी, जिसका निर्माण चेतन शर्मा कर रहे हैं। राखी सावंत और अमित मेहरा के अलावा फिल्‍म में जिम्‍मी शर्मा, राजेश खेरा, आदी इरानी हैं। फिल्‍म का ट्रेलर जल्‍द रिलीज होने की संभावना है।