Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News अर्नब गोस्‍वामी के जीवन पर आधारित होगी राम गोपाल वर्मा की अर्नब...

अर्नब गोस्‍वामी के जीवन पर आधारित होगी राम गोपाल वर्मा की अर्नब द न्‍यूज प्रॉस्टिट्यूट

0
15354

राम गोपाल वर्मा ने अपनी अगली फिल्‍म की घोषणा कर दी है, जो अर्नब गोस्‍वामी की लाइफ पर आधारित होगी। राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर जैसे ही फिल्‍म बनाने की घोषणा की तो ट्रोलिंग शुरू हो गई।

जानकारी अनुसार अर्बन गोस्‍वामी के जीवन पर बनने वाली फिल्‍म का नाम अर्नब द न्‍यूज प्रॉस्टिट्यूट रखा है। फिल्‍म निर्देशक ने दावा किया है कि काफी सोचने के बाद यह नाम उनको काफी स्‍टीक लगा।

Ram Gopal Varma (राम गोपाल वर्मा)
Movie Director Ram Gopal Varma

हाल ही में रंगीला फिल्‍म निर्देशक ने पावर स्‍टार पवन कल्‍याण के जीवन पर फिल्‍म पावर स्‍टार बनाई थी। 58 वर्षीय फिल्‍म निर्देशक राम गोपाल वर्मा के इस कदम से पवन कल्‍याण के प्रशंसक काफी नाराज हुए।

इसके अलावा हाल ही में राम गोपाल वर्मा को एक अन्‍य फिल्‍म के लिए अदालत ने समन जारी किया है। राम गोपाल वर्मा अंतर जातीय विवाद से जुड़े एक मामले पर मर्डर नाम की फिल्‍म बना रहे हैं।

इस मामले में मृतक प्रणय की पत्‍नी अमृता ने फिल्‍म मर्डर पर बैन लगाने की अपील की है। फिल्‍म मर्डर कथित तौर पर प्रणय और अमृता की असल कहानी पर आधारित है।