Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News सरकार 3 बनाएंगे राम गोपाल वर्मा !

सरकार 3 बनाएंगे राम गोपाल वर्मा !

0
433

मुम्‍बई। वीरप्‍पन से वापसी कर चुके रामगोपाल वर्मा हिन्‍दी जगत में निर्देशन के लिए एक बार फिर से सक्रिय हो चुके हैं।

राम गोपाल वर्मा विवेक ओबरॉय के साथ अंडर वर्ल्‍ड पर आधारित ‘राय’ बना रहे हैं। इसके साथ ही, राम गोपाल वर्मा ने अपनी सुपर हिट फिल्‍म सरकार के तीसरे संस्‍करण की तैयारी भी कर दी है।

Sarkar movie
सूत्रों के अनुसार फिल्‍म सरकार के तीसरे भाग के लिए अमिताभ बच्‍चन को साइन कर लिया गया है। ख़बरों के मुताबिक राम गोपाल वर्मा और अमिताभ बच्‍चन के बीच कोई मतभेद नहीं है।

हालांकि, फिल्‍म में अभिषेक बच्‍चन और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन होंगे कि नहीं, इस बार में कोई बात सामने नहीं आई है। सरकार और सरकार राज ने बॉक्‍स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी।