Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News कुछ ऐसा होगा अयान मुखर्जी की फिल्‍म में रणबीर कपूर का रोल

कुछ ऐसा होगा अयान मुखर्जी की फिल्‍म में रणबीर कपूर का रोल

0
168

मुंबई। फिल्‍मकार अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर वेक अप सिड और ये जवानी है दीवानी के बाद तीसरी बार एक साथ काम करने जा रहे हैं।

फिल्‍म में रणबीर कपूर के किरदार को लेकर तरह तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं, लेकिन निर्देशक ने स्‍पष्‍ट कर दिया कि आखिर रणबीर कपूर का किरदार कैसा होगा। निर्देशक अयान मुखर्जी ने ऑस्कर के लिए नामित फिल्म ‘मूनलाइट’ के प्रीमियर के मौके पर अपनी आगामी फिल्‍म के बारे में बात की।

फिल्म का शीर्षक ‘ड्रैगन’ रखने के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अयान मुखर्जी ने कहा, ‘इस फिल्म के नायक रणबीर कपूर का आग के साथ रहस्यमयी नाता है। आग ताकत का प्रतीक है, इसलिए मैंने इसे ‘ड्रैगन’ कहा। मुझे यह कुछ कुछ पसंद आया, लेकिन अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।’

अयान मुखर्जी ने आगे कहा, ‘मैं इसको एक सुपरहीरो फिल्म कहने की बजाय आज के जमाने की प्रेम कहानी वाली फिल्म कहना चाहेंगे।’

करन जौहर निर्मित फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। रणबीर कपूर अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्‍म की शूटिंग पूरी करने के बाद ‘ड्रैगन’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

-आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे