Friday, April 3, 2026
Home Gossip/News अयान मुखर्जी बनाएंगे ‘ड्रैगन’ में रणबीर कपूर को सुपरहीरो

अयान मुखर्जी बनाएंगे ‘ड्रैगन’ में रणबीर कपूर को सुपरहीरो

0
232

मुम्‍बई। ‘वेक अप सिड’ और ये जवानी है दीवानी के बाद अयान मुखर्जी रणबीर कपूर को लेकर तीसरी फिल्‍म ड्रैगन बनाने की तैयारी हैं। इस फिल्‍म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी।

ranbir-kapoor-002

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अयान मुखर्जी निर्देशित ड्रैगन में रणबीर कपूर के पास विशेष शक्‍ति होगी। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर अपने हाथ से आग उगलेंगे। हालांकि, इसको फैंटास्‍टिक फॉर से प्रेरित बताया जा रहा है, जो वर्ष 2005 में रिलीज हुई थी।

alia bhatt 001

सूत्रों की मानें तो इस फिल्‍म में आलिया भट्ट को भी विशेष शक्‍तियों से लैस किया जाएगा। देसी सुपरहीरो का बॉक्‍स ऑफिस हिट होना मुश्‍किल होता है। लेकिन अयान मुखर्जी के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए एक अच्‍छी फिल्‍म की उम्‍मीद की जा सकती है।