Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News On Sale! रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जग्‍गा जासूस

On Sale! रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जग्‍गा जासूस

0
271

मुम्‍बई। अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्‍म जग्‍गा जासूस लंबे समय से सिनेमाघरों में पहुंचने के लिए तरस रही है, पहले शूटिंग में देरी के कारण, तो अब फाइनल कॉपी न मिलने के कारण।

अब ख़बर है कि फिल्‍म निर्माता निर्देशक फिल्‍म जग्‍गा जासूस को बेचने के मूड में हैं। जी हां, रिपोर्टों के अनुसार जग्‍गा जासूस को बेचने के लिए रखा जाएगा।

हाल ही में ख़बर थी कि फिल्‍मकार रामगोपाल वर्मा अपनी अगली फिल्‍म सरकार 3 को 38 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रहे हैं।

अब जग्‍गा जासूस निर्माता भी इस कदम पर चलने के मूड में हैं। सूत्रों की मानें जो रणबीर कपूर, अनुराग बासु और डिजनी फिल्‍म जग्‍गा जासूस को 130 करोड़ रुपये में बेचने के लिए तैयार हो सकते हैं।

लेकिन, सवाल तो यह है कि इतनी कीमत पर इस फिल्‍म को खरीदने के लिए तैयार कौन होगा? क्‍योंकि बॉक्‍स ऑफिस पर बड़े बड़े धुरंधर भी 130 करोड़ के आंकड़े को बड़ी मुश्‍किल छू रहे हैं।