Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अभिनेत्री रानी मुखर्जी की हिचकी को “टाइगर” सलमान खान का सहारा!

अभिनेत्री रानी मुखर्जी की हिचकी को “टाइगर” सलमान खान का सहारा!

0
384

मुम्बई। यशराज चोपड़ा की बहू और फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी मां बनने के बाद पहली बार साल 2018 में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी।

रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म हिचकी अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इस फिल्म को बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाने के लिए यशराज फिल्म्स ने तैयारी कर ली है।

ख़बर है कि रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म हिचकी के ट्रेलर को टाइगर जिंदा है के साथ अटैच करके सिनेमा घरों में भेजा जाएगा।

सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म टाइगर जिंदा है का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि सलमान खान की पिछली रिलीज फिल्म ट्यूबलाइट ईद पर कमाल नहीं कर सकी थी।

बता दें कि रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म हिचकी का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर रहे हैं और फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्दगिर्द घूमेगी, जो अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बना लेगी।