Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News देखा कि नहीं, रणवीर-आलिया का गुजराती दंपति अवतार

देखा कि नहीं, रणवीर-आलिया का गुजराती दंपति अवतार

0
202

मुम्‍बई। रणवीर सिंह का सितारा बुलंदियों पर है। बड़ी स्‍क्रीन हो या छोटी हर जगह रणवीर सिंह का जल्‍वा है। रणवीर सिंह फिल्‍मों में ही नहीं विज्ञापन में भी धूम मचा रहे हैं।

पिछले महीने से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मेक माय ट्रिप डॉट कॉम के विज्ञापन में छाए हुए हैं। शुरूआती विज्ञापनों में रणवीर सिंह रिक्‍की का किरदार निभाया।

इस कंपनी के होटल बुकिंग रद्द करने वाले विज्ञापन में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट गुजराती दंपति के रूप में नजर आ रहे हैं। विज्ञापन में दोनों की जोड़ी खूब जम रही है। उम्‍मीद है कि जल्‍द रणवीर सिंह और आलिया भट्ट बड़े पर्दे पर भी नजर आएंगे।