Saturday, April 11, 2026
Home Gossip/News रोहित शेट्टी के साथ काम करना तय नहीं : रणवीर

रोहित शेट्टी के साथ काम करना तय नहीं : रणवीर

0
222

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन और शाहरुख खान की मौजूदगी वाली फिल्मों का हिस्सा होने के बारे में फिलहाल कुछ भी तय नहीं है।

ऐसी अटकलें हैं कि शाहरुख और रणवीर संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में साथ काम कर सकते हैं, जिसका निर्देशन शिमित अमिन करेंगे।

रणवीर ने ‘वीवो’ कंपनी के मोबाइल लांच पर कहा, “मैंने जिस भी फिल्म के बारे में चर्चा की है, उनमें से किसी के बारे में अभी तक कुछ तय नहीं है। मैं फिलहाल आदित्य चोपड़ा की ‘बेफिक्रे’ में काम कर रहा हूं और मुझे खुशी है कि यह बहुत बढ़िया रूप ले रही है।”

Ranveer Singh
रणवीर ने हाल में शाहरुख की आगामी फिल्म ‘फैन’ पर एक मजेदार डबस्मैश वीडियो साझा की, जो वायरल हो गई है। इस डबस्मैश वीडियो में शाहरुख भी नजर आए।

ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि रणवीर, रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में होंगे। उन्होंने रोहित को प्रभावशाली निर्देशक बताया और कहा कि वह मुख्यधारा की मसाला फिल्मों के बादशाह हैं। (आईएएनएस)