Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News जोया की अगली फिल्‍म में होंगे रणवीर सिंह

जोया की अगली फिल्‍म में होंगे रणवीर सिंह

0
234

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्‍म में रैपर का किरदार निभाते नजर आएंगे। ख़बर है कि जोया अख्‍़तर ने अपनी अगली फिल्‍म के लिए रणवीर सिंह को साइन किया है।

दरअसल, जोया अख्‍़तर और रीमा कागजी लंबे समय से एक पटकथा पर काम कर रही थीं, जो मुम्‍बई के संघर्षशील रैपरों से प्रेरित है।

Ranveer singh joya akhtar
फिल्‍म का नाम अपनी रखा नहीं गया, हालांकि, सूत्रों का कहना है कि फिल्‍म की पटकथा के लिए जोया अख्‍़तर ने रैपर डिवाइन और नियाजी की मदद ली है, जो मुम्‍बई के स्‍लम इलाकों से निकलकर अपनी पहचान बनाने में सफल हुए।

डिवाइन का जंगली शेर और मेरी गली में रेप बेहद लोकप्रिय हुआ, जो सोनी म्‍यूजिक ने रिलीज किया है।

इतना ही नहीं, फिल्‍म के जरिये जोया अख्‍़तर भारतीय राजनीति पर भी जबरदस्‍त कटाक्ष करने वाली हैं। फिलहाल, रणवीर सिंह बेफिक्रे की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं।