Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News इस हॉलीवुड फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए वॉयस ओवर करेंगे रणवीर...

इस हॉलीवुड फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए वॉयस ओवर करेंगे रणवीर सिंह

0
245

मुम्बई। रणवीर सिंह के दीवानों के लिए खुशख़बर है कि अन्य ​हिंदी फिल्मी सितारों की तरह रणवीर सिंह भी हॉलीवुड फिल्म के किरदार को अपनी आवाज देने जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह को फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने सुपरहिट फिल्म डैडपूल के दूसरे संस्करण डैडपूल 2 में आवाज देने के लिए साइन किया है।

इस फिल्म में रणवीर सिंह फिल्म के मुख्य किरदार को अपनी आवाज देंगे। बता दें कि स्टार फॉक्स स्टूडियोज की फिल्म डैडपूल ने भी बेहतरीन कारोबार किया था।

डैडपूल 2 इसी महीने की 18 तारीख़ को रिलीज होगी जबकि इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है।