Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाएंगे रत्‍ना पाठक शाह

रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाएंगे रत्‍ना पाठक शाह

0
302

रणवीर सिंह की अगली फिल्‍म जयंतीभाई जोरदार में बोमन ईरानी के बाद रत्‍ना पाठक शाह की भी एंट्री हो चुकी है। इस फिल्‍म में बोमन ईरानी जहां रणवीर सिंह के पिता का किरदार निभाएंगे। वहीं, दूसरी ओर रत्‍ना पाठक शाह रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाएंगी।

गुजराती अभिनेता और नवोदि‍त निर्देशक द‍िव्‍यांग ठक्‍कर के निर्देशन में बनने वाली फिल्‍म जयंतभाई जोरदार में रणवीर सिंह एक गुजराती युवक का किरदार निभाएंगे। इस बारे में बात करते हुए रत्‍ना पाठक शाह ने कहा कि इस फिल्‍म की कहानी काफी रोचक है, जो मनोरंजन के साथ संदेश भी देती है।

अभिनेत्री रत्‍ना पाठक शाह ने जारी बयान में कहा, ‘कुछ महीने पहले जब मेरे पास एक युवा कलाकार पटकथा लेकर आया था। उसको सुनने के बाद लगा कि कलाकार फिल्‍म को बेहतर बना सकते हैं। मैंने पटकथा को पढ़ना शुरू किया तो पटकथा शुरू से अंत तक मनोरंजन से भरी हुई थी।