Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ का सीक्वल बना सकते हैं रेमो

‘ए फ्लाइंग जट्ट’ का सीक्वल बना सकते हैं रेमो

0
220

मुंबई। निर्देशक-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने कहा कि अगर दर्शकों को आगामी सुपरहीरो फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ पसंद आती है तो इसका सीक्वल जरूर बनाएंगे। यह पूछे जाने पर कि दर्शकों को क्या ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ के सीक्वल की उम्मीद करनी चाहिए?

इस पर रेमो ने कहा, “अगर लोगों को फिल्म पसंद आती है तो निश्चित रूप से फिल्म का सीक्वल बनेगा।”

Remo D'souza 003

उन्होंने कहा, “यह फिल्म बच्चों के लिए बनी हैं उन्हें खुश देखकर आप अच्छा महसूस करेंगे। जब वे फिल्म देखेंगे तो इसे पसंद करेंगे। अगर फिल्म लोगों को खुश करेगी तो हमें संतुष्टि मिलेगी।”

फिल्म के मुख्य अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बताया, “मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म सभी बच्चों को पसंद आएगी। रेमो सर ने अपनी सभी फिल्में बच्चों के लिए बनाई हैं। यह पारिवारिक फिल्म है,सभी के लिए है।”

उन्होंने बताया, “फिल्म में बहुत-से मारधाड़ वाले दृश्य और स्टंट हैं। मैं नहीं चाहता कि बच्चे इसे खुद करने की कोशिश करें।”

‘ए फ्लाइंग जट्ट’ 25 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें जैकलिन फर्नाडीज भी प्रमुख भूमिका में हैं।

-आईएएनएस