Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News जब ऋचा चढ्डा ने ठुकराया ऋतिक की मां का रोल

जब ऋचा चढ्डा ने ठुकराया ऋतिक की मां का रोल

0
196

मुम्‍बई। चौकिए मत! जी हां, बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चढ्डा ने ऋतिक रोशन की मां बनने से इंकार कर दिया था। ऋचा चढ्डा ने यह चौका देने वाला खुलासा अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्‍यू में किया।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ साल पहले की बात है, जब ऋचा चढ्डा 24 वर्ष की उम्र की थी, तो करण जौहर के प्रोडक्‍शन हाउस तले बनी फिल्‍म ‘अग्‍निपथ’ के एक किरदार के लिए ऋचा चढ्डा को अप्रोच किया गया था। बाद में यह किरदार जरीना वहाब ने निभाया था, जो फिल्‍म में ऋतिक रोशन की मां बनी थी।

Richa Chadha Cabaret
गौरतलब है कि इसी साल अर्थात 2012 में ऋचा चढ्डा अभिनीत फिल्‍म ‘गैंगस ऑफ वासेपुर’ रिलीज हुई थी, जिसमें ऋचा चढ्डा ने नगमा खातून का किरदार अदा किया था, जो सरदार ख़ान ‘मनोज बाजपेयी’ की पत्‍नी थी और चार बच्‍चों की मां।

ऋचा चढ्डा ऋतिक रोशन से काफी कम उम्र की हैं, ऐसे में उनकी मां का रोल ऑफर करना, थोड़ा सा अजीब लगता है, मगर, कलाकार तो कलाकार होते हैं, कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि, पिछले साल रिलीज हुई बाहुबली में 34 वर्षीय अनुष्‍का शेट्टी ने अपने से बड़ी उम्र के प्रभास की मां का रोल अदा किया था।