Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News उमंग कुमार ने नकारा ऋचा चढ्डा का दावा!

उमंग कुमार ने नकारा ऋचा चढ्डा का दावा!

0
234

मुंबई। फिल्मकार उमंग कुमार ने बुधवार को कहा कि हालिया रिलीज फिल्म ‘सरबजीत’ में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के किसी भी दृश्य को हटाया नहीं गया। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में ऋचा ने कहा था कि फिल्म से उनके कुछ बेहतरीन दृश्यों को हटाया गया।

Omung Kumar 001

उमंग ने ऋचा के दावे को खारिज करते हुए अपने बयान में कहा, “दृश्यों को हटाने को लेकर की गई बात पूरी तरह से गलत है। सभी दृश्यों के बारे में ऋचा को पहले ही बताया गया था। कोई भी दृश्य नहीं हटाया गया।”
पाकिस्‍तानी जेल में बंद रहे भारतीय कैदी सरबजीत के जीवन पर बनी फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सरबजीत का किरदार निभाया है। इसमें ऐश्वर्य राय बच्चन उनकी बहन दलबीर और ऋचा पत्नी सुखप्रीत की भूमिका में हैं।

अपने साक्षात्कार में ऋचा ने कहा था, “मेरे कुछ बेहतरीन दृश्य फिल्म से हटा दिए गए। ऐश्वर्य के किरदार के साथ मेलजोल दर्शाते मेरे किरदार के एक दृश्य को भी हटा दिया गया।”

सिनेमाघरों में 20 मई को रिलीज हुई फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 18.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

हालांकि, इस मामले में स्‍वयं ऋचा चढ्डा भी अपने ट्विटर पर सफाई दे चुकी हैं कि फिल्‍म हित में संपादन किया गया था और वे टीम वर्क में विश्‍वास करती हैं।

-आईएएनएस