Sunday, April 5, 2026
Home Gossip/News गणेश विसर्जन दौरान विवाद, वायरल हुआ ऋषि कपूर का वीडियो

गणेश विसर्जन दौरान विवाद, वायरल हुआ ऋषि कपूर का वीडियो

0
331

मुम्‍बई। अपनी बेबाक ट्विटरी के लिए सुर्खियों में रहने वाले कपूर खानदान के लोकप्रिय सितारे ऋषि कपूर एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार चर्चा का कारण उनकी बेबाक ट्विटरी नहीं बल्‍कि उनका गुस्‍सा, जो गणेश विसर्जन के दौरान कैमरे में कैद हो गया।

Rishi kapoor Agneepath

जी हां। ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर और भाई रणधीर कपूर के साथ गणेश विसर्जन रैली में शामिल हुए। इस दौरान कुछ पत्रकार सेलिब्रिटी ऋषि कपूर और उनके परिवार की मौज मस्‍ती को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहे थे कि कपूर खानदान को खलल महसूस हुई, जिसके बाद मामला कुछ इस कदर बढ़ा कि रणधीर कपूर के बाद ऋषि कपूर भी गुस्‍से से आग बबूला हो गए।

इस गतिविधि को कुछ लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया ट्विटर पर ऋषि कपूर ट्रेंड करने लगे। कुछ लोगों ने ऋषि कपूर के व्‍यवहार की आलोचना की, तो कुछ ने रणबीर कपूर को अपने पिता से कुछ सीखने की सलाह तक दे डाली।

हालांकि, अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर खाते से एक फोटो साझी करते हुए अपने बेटे की शरारत को जगजाहिर किया, जो ऋषि कपूर के पीछे गणेश विर्जन में चल रहे थे, और मस्‍ती कर रहे थे।