Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News रितेश के वादे पर भारी पड़ा इंद्र कुमार का प्‍यार

रितेश के वादे पर भारी पड़ा इंद्र कुमार का प्‍यार

0
185

मुंबई। अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के संदर्भ में कहा कि वह किसी भी शैली को कमतर नहीं मानते और अपने किसी भी काम से उन्हें कोई शर्मिदगी नहीं है।

निशिकांत कामत की फिल्म ‘लाई भारी’ से मराठी फिल्म जगत में कदम रखने वाले अभिनेता रितेश से जब ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के ट्रेलर लांच पर पूछा गया कि क्या उनके सेक्स कॉमेडी करने से मराठी दर्शक निराश होंगे, उन्होंने कहा, कहा, “मुझे नहीं लगता, क्योंकि यह (लाई भारी) ‘ग्रैंड मस्ती’ के अगले साल रिलीज हुई थी। मुझे लगता है कि एक अभिनेता के तौर पर मुझे विभिन्न शैलियों की फिल्मों में काम करने का अवसर मिला।”

Riteish deshmukh 002
रितेश ने कहा, “मुझे किसी भी शैली की फिल्म करने में कोई परेशानी नहीं है और मैं खुश हूं कि ‘ग्रैंड मस्ती’ सफल हुई। यही कारण है कि हम ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के साथ वापसी कर रहे हैं।”

अभिनेता ने कहा कि उन्हें ‘लाई भारी’ की सफलता से काफी खुशी है, जो बिल्कुल अलग फिल्म थी। उन्होंने कहा कि दर्शक उनके प्रति काफी उदार रहे हैं और इसलिए उन्होंने दर्शकों का शुक्रिया अदा भी किया।

उल्लेखनीय है कि रितेश ने दावा किया था कि अपने पहले बेटे के जन्म के बाद वह ‘सेक्स कॉमेडी’ जैसी फिल्में नहीं करेंगे। अभिनेता से जब उनके इस दावे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इंद्र कुमार के लिए उनका प्यार उनके वादे से कई ज्यादा मायने रखता है।

इस बयान के लिए निर्देशक इंद्र कुमार ने रितेश का शुक्रिया अदा भी किया।

‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में रितेश के अलावा विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और ऊवर्शी रौतेला भी हैं।

-आईएएनएस