Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News अरविंद स्वामी की बॉलीवुड में वापसी

अरविंद स्वामी की बॉलीवुड में वापसी

0
250

मुंबई। मणि रत्नम की फिल्म ‘रोजा’ (1992) से अपनी बॉलीवुड पारी शुरू करने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेता अरविंद स्वामी अब 15 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद ‘डियर डैड’ से हिंदी फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक तनुज भरमार कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि अरविंद ने इस फिल्म को अपनी बॉलीवुड वापसी के लिए इसलिए चुना, क्योंकि उन्हें इसका विषय लुभावना लगा।

arvind swami dear Dad

एक बयान में कहा गया कि ‘डियर डैड’ 14 साल के लड़के शिवम और उसके 45 वर्षीय पिता नितिन स्वामीनाथन की कहानी है।

अरविंद से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि वह फिल्म में पिता की भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे विषय वाली फिल्में रोज नहीं बनती हैं और ऐसे विषय को सामने लाने की जरूरत है। ‘डियर डैड’ का पोस्टर शुक्रवार को जारी होगा। (आईएएनएस)