Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News बन सकता है ‘बागी’ का सीक्‍वल !

बन सकता है ‘बागी’ का सीक्‍वल !

0
215

मुंबई। अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बागी’ की सफलता का जश्न मना रहे निर्देशक शब्बीर खान का कहना है कि फिल्म के सीक्वल पर चर्चा जारी है।

खान ने आईएएनएस को बताया, “हमने अभी इस फिल्म को पूरा किया है, लेकिन मैं झूठ नहीं बोलूंगा। इस फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों से हमें जिस तरह का प्यार मिला है, उसे देखते हुए हम इसका सीक्वल बनाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं।”

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म ‘बागी’ में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर हैं।

shraddha Kapoor 001
खान से जब पूछा गया कि क्या वह फिल्म के सीक्वल में नए कलाकारों को प्राथमिकता देंगे? उन्होंने कहा, “जब मैं नए युवा खिलाड़ियों के साथ फिल्म बनाने के बारे में सोचता हूं, तो एक खुशी होती है कि मैं लोगों के प्यार के साथ फिल्म बना सकता हूं। कभी-कभी नामी-गिरामी कलाकारों के साथ काम करने के फायदे और नुकसान होते हैं। आपको फिल्म उनके इर्द-गिर्द बनानी होती है।”

अक्षय कुमार और करीना कपूर की 2009 में आई फिल्म ‘कम्बख्त इश्क’ से करियर की शुरुआत करने वाले निर्देशक ने टाइगर और कृति शैनन के साथ ‘हीरोपंती’ फिल्म बनाई थी।

-आईएएनएस