Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News सैफ – अमृता की बेटी सारा करेगी डेब्‍यु!

सैफ – अमृता की बेटी सारा करेगी डेब्‍यु!

0
263

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह और सैफअली ख़ान की बेटी भी अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही है। महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट और डेविड धवन के बेटे वरुण धवन का जबरदस्‍त डेब्‍यु करवा चुके करण जौहर इस काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे।

करण जौहर के करीबी सूत्रों का मानना है कि करण जौहर ने इसके लिए सैफ अली ख़ान से बात कर ली है। इस पूरे मामले में दिलचस्‍प बात तो यह है कि उनके को-स्‍टार के रूप में शाहिद कपूर के भाई ईशान कपूर को चुनने की बात चल रही है।

सूत्रों का मानना है कि यह एक अलग तरह की रोमांटिक फिल्म होगी। इसकी पटकथा पर काम चल रहा है। हमारी तो सलाह है कि हाथ आया मौका गंवाना नहीं चाहिए, क्‍योंकि करण जौहर का प्रमोशन ही आम आदमी को स्‍टार बना देता है।

सारा अली ख़ान चर्चा में तो रहती हैं, कभी मां अमृता सिंह के साथ किसी पत्रिका को कवर फोटो देकर, तो कभी अपनी सौतेली मां करीना कपूर के साथ किसी समारोह में फोटो शूट करवाकर।

image – Designed by Freepik