Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News बिग बी के साथ फिल्‍म करना चाहती हैं सैयामी

बिग बी के साथ फिल्‍म करना चाहती हैं सैयामी

0
314

मुंबई। फिल्‍म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में कदम रख रहीं अभिनेत्री सैयामी खेर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्‍चन के साथ फिल्‍म करने की इच्‍छा रखती हैं।

Mirzya movie 2

सैयामी खेर ने अपनी दिली इच्‍छा प्रकट करते हुए कहा, ‘मैं अमिताभ बच्चन की बड़ी प्रशंसक हूं और एक दिन उनके साथ काम करना चाहूंगी।’

इसके अलावा फिल्‍म ‘मिर्जिया’ अभिनेत्री सैयामी खेर इम्तियाज अली, जोया अख्तर, और आनंद एल. राय और कुछ निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हैं।

मिर्जिया को-स्‍टार से जुड़े एक अन्‍य सवाल के जवाब में सैयामी कहती हैं, ‘अनिल कपूर के बेटे होते हुए भी हर्षवर्धन कपूर पूरी तरह गैर-फिल्मी हैं। बड़े मेहनती हैं। हर्षवर्धन के साथ काम करने में बड़ा मजा आया और सेट पर हमारी अच्छी दोस्ती हो गई।’

-आईएएनएस