Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News साजिद ख़ान की अगली फिल्‍म में ऋतिक!

साजिद ख़ान की अगली फिल्‍म में ऋतिक!

0
229

मुम्‍बई। ‘हाउसफुल’ के पहले दो संस्‍करणों का निर्देशन कर चुके साजिद ख़ान जल्‍द निर्देशन वापसी करने जा रहे हैं।

ख़बर है कि साजिद ख़ान की अगली फिल्‍म में ऋतिक रोशन होंगे। हाल में ऋतिक रोशन होम प्रोडक्‍शन फिल्‍म काबिल की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, जिसका निर्देशन संजय गुप्‍ता कर रहे हैं।

Hrithik Roshan
सूत्रों की मानें तो ऋतिक रोशन अब कॉमेडी में हाथ अजमाने के लिए तैयार हैं। साजिद ख़ान भी लंबे ब्रेक के बाद बड़ी हिट के साथ लौटना चाहते हैं।

sajid khan 001

हिम्‍मतवाला और हमशक्‍लस के बाद साजिद ख़ान बैकफुट पर चले गए थे। वैसे भी ऋतिक रोशन के पास काबिल के बाद केवल बैंक चोर फिल्‍म है, जो यशराज बैनर बनाएगा।