Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News Omg! आमिर सलमान शाहरुख एक ही फिल्‍म में, देखकर रह जाएंगे दंग

Omg! आमिर सलमान शाहरुख एक ही फिल्‍म में, देखकर रह जाएंगे दंग

0
296

मुम्‍बई। बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान ने अपने फेसबुक पन्‍ने पर एक फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें आमिर खान, सलमान खान और शाह रुख खान तीनों मुख्‍य भूमिका में हैं। यह एक कॉमेडी फिल्‍म है और तीनों सितारे सितारों की भूमिका में हैं।

aamir-salman-shahrukh

फिल्‍म का निर्देशन इकबाल सुलेमान ने किया है।अभिनेता सलमान खान ने अपने फेसबुक पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘ हा हा, राजू राहिकवार (जू‍नियर शाहरुख), सागर पांडे (जूनियर सलमान) और देवाशीष घोष (जूनियर आमिर) परमात्‍मा आपको आशीर्वाद दे। बड़े होकर झगड़ा मत करना और किया तो मेक अप कर लेना।’

दरअसल, फिल्‍म ‘आमिर सलमान शाहरुख’ में तीन ऐसे कलाकार हैं, जो बॉलीवुड के तीन बड़े खानों के डुप्‍लीकेट हैं।

हालांकि, फिल्‍म में सलमान खान का किरदार निभा रहे सागर पांडे बिलकुल भी सलमान खान जैसे नहीं दिखे, जबकि शाहरुख खान और आमिर खान की भूमिका निभाने वाले कलाकार थोड़े थोड़े शाह रुख आमिर जैसे लगते हैं।

गौरतलब है कि  डुप्‍लीकेट एक्‍टरों को लेकर फिल्‍म बनाने का काम पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी फिल्‍म तीन मोती में शाह रुख खान, जैकी श्रॉफ और संजय दत्‍त के डुप्‍लीकेट सितारे नजर आए थे। फिल्‍म रामगढ़ के शोले नामक फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन, देवानंद और अनिल कपूर के डुप्‍लीकेट सितारों ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी।