Saturday, April 4, 2026
Home Gossip/News चर्चा है! सलमान खान के साथ नजर आ सकती हैं काजोल

चर्चा है! सलमान खान के साथ नजर आ सकती हैं काजोल

0
243

मुम्‍बई। करण अर्जुन, प्‍यार किया तो डरना क्‍या और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्‍में कर चुकी सलमान खान और काजोल की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है।

आजकल बॉलीवुड में चर्चा जोरों पर है कि सलमान खान की अगली फिल्‍म दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्‍हा की जगह काजोल को कास्‍ट किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि अरबाज खान तो फिल्‍म की कहानी भी काजोल को ध्‍यान में रखकर तैयार कर रहे हैं।

salman-khan-kajol

कुछ समय पहले जब इस मामले में सोनाक्षी सिन्‍हा से सवाल किया गया था तो मिस सिन्‍हा ने कहा था कि यदि दबंग 3 बनती है तो उनका किरदार वह स्‍वयं ही निभाएंगीं। हालांकि, इस मामले में सोनाक्षी पूरी तरह स्‍पष्‍ट नहीं थीं।

इसके बाद काजोल ने कुछ दिन पहले ही एक मीडिया वार्ता में फिल्‍म का ऑफर मिलने की बात स्‍वीकार की थी। हालांकि, काजोल के अनुसार उन्‍होंने इंकार कर दिया है। लेकिन, सलमान खान और अजय देवगन की दोस्‍ती के लिए काजोल हां तो कर ही सकती हैं। बाकी तो राम ही राखै।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए Facebook और Google+ , और Twitter  पर हमारे साथ आईए।