Wednesday, April 1, 2026
Home Gossip/News सुपर स्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘‘भारत‘‘ में कुछ ऐसे दिखेंगे

सुपर स्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘‘भारत‘‘ में कुछ ऐसे दिखेंगे

0
284

मुम्बई। अभिनेता सलमान खान, जो इनदिनों अपनी अगली एक्शन क्राइम थ्रिलर टाइगर जिंदा है की शूटिंग खत्म करने में जुटे हुए हैं, की अगली फिल्म का कार्यक्रम तय हो चुका है, जिसका नाम भारत रखा जा सकता है।

हालांकि, भारत की शूटिंग करने से पहले सलमान खान फिल्मकार रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म रेस 3 की शूटिंग पूरी करेंगे, जो तेजी के साथ खत्म की जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान रेस 3 के बाद फिल्म निर्माता अभिनेता और अपने जीजाश्री अतुल अग्निहोत्री की फिल्म भारत की शूटिंग शुरू करेंगे।

कोरियाई फिल्म ओडे टू माय फादर की रीमेक में सलमान खान टीनएजर से लेकर उम्रदराज व्यक्ति की जर्नी तय करेंगे। फिल्म में सलमान खान की अलग अलग लुक को दिखाने के लिए निर्माता निर्देशक ब्रेड पिट अभिनीत फिल्म द कुरियर केस आॅफ बेंजामिन बटन में इस्तेमाल की गई तकनीकी का सहारा लेंगे।

फिलहाल, सलमान खान अपने लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बाॅस के अगले शो की तैयारी में हैं, जो जल्द ही आॅन एयर होने वाला है। इसका प्रोमो रिलीज हो चुका है।