Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News 2019 की ईद और क्रि​समिस पर सलमान खान का कब्जा, रिलीज होंगी...

2019 की ईद और क्रि​समिस पर सलमान खान का कब्जा, रिलीज होंगी दो बड़ी फिल्में!

0
234

मुम्बई। टाइगर जिंदा है के जबरदस्त बॉक्स आॅफिस कलेक्शन ने सुपर स्टार सलमान खान के भावी प्रोजेक्टों को बड़ी उड़ान भरने के लिए आॅक्सीजन दे दी है। दरअसल, ट्यूबलाइट के फ्यूज होने से सलमान खान की स्टारडम को झटका लगा था।

NGE

नयी ख़बर यह है कि अगले साल यानी कि साल 2019 में सलमान खान की एक नहीं बल्कि दो फिल्में रिलीज होंगी। जी हां, ईद के साथ साथ ​क्रिसमिस पर भी सलमान खान की एक बड़ी फिल्म रिलीज होगी।

इस फिल्म का नाम किक 2 है। इस फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियाडवाला करेंगे। यह ​फिल्म क्रिसमिस 2019 पर रिलीज होगी। इस फिल्म की घोषणा बुधवार को हुई।

गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला ने किक से निर्देशन में कदम रखा था। किक ही सलमान खान की पहली फिल्म थी, जिसने 200 करोड़ रुपये के बॉक्स आॅफिस कलेक्शन आंकड़े को पार किया था।

2019 की ईद के मौके पर सलमान खान की भारत रिलीज होगी, जिसका निर्माण अतुल अग्निहोत्री करने जा रहे हैं। इस साल ईद के मौके पर सलमान खान की रेस 3 रिलीज होगी।