Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ‘हनुमान…’ के लिए आवाज देंगे सलमान

‘हनुमान…’ के लिए आवाज देंगे सलमान

0
282

मुंबई। फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में भगवान हनुमान के भक्त का किरदार निभाने के बाद सलमान खान एनिमेटिड फीचर फिल्म ‘हनुमान द दमदार’ में अपनी आवाज दे रहे हैं। वह इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

सलमान ने एक बयान में कहा, “आप इस फिल्म में देखेंगे कि कैसे बना भोला भाला बजरंगी – ‘हनुमान द दमदार’।”

Salman khan 004

फिल्म का निर्माण ‘पर्सेप्ट पिक्चर्स’ के सहयोग से रुचि नारायण ने किया है। ‘पर्सेप्ट पिक्चर्स’ के फीचर फिल्म्स प्रमुख युसुफ शेख ने कहा कि उन्होंने कलाकारों के बारे में बच्चों से सलाह ली थी।

शेख ने कहा, “बच्चों ने हनुमान की आवाज के लिए एक सुर में सलमान खान का नाम लिया। उसके बाद निर्देशन और एनिमेशन टीम ने किरदार और हनुमान की कहानी के अनुरूप सलमान के लिए कुछ पेटेंट संवादों की रचना की।”

उन्होंने कहा, “फुटेज देखकर सलमान बेहद खुश हुए..हमेशा की तरह उन्होंने अपना सौ प्रतिशत दिया है।” फिल्म सात अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।

-आईएएनएस