Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News जब सलमान खान के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर मचायी खलबली

जब सलमान खान के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर मचायी खलबली

0
268

मुम्बई। सलमान खान की शादी हमेशा से दिलचस्पी भरा सवाल रहा है। हर साल सलमान खान की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म होता है और बाद में शांत पड़ जाता है।

मंगलवार को सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक छोटा सा सस्पेंस भरा संदेश डालकर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। दरअसल, सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मुझे लड़की मिल गयी।’

देखते ही देखते इस ट्वीट पर प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गईं। सलमान खान की उम्र का जमकर मजाक उड़ाया गया। कुछ लोगों ने इस ट्वीट को लेकर व्यंग बनाने भी शुरू कर दिए।

लेकिन, अंत में वैसा ही कुछ निकला, जैसा फिल्मी कैफे की टीम का अनुमान था। असल में सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम लवरात्रि है। सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस इस फिल्म के लिए एक नये नकोर चहेरे की तलाश में था।

दो घंटों के ब्रेक बाद सलमान खान ने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा, ‘चिंता करने की कोई बात नहीं है, आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि के लिए लड़की मिल गयी वरीना, कोई चिंता तो नहीं ना, खुश हो ना।’