Friday, April 10, 2026
Home Gossip/News साजिद खान की हाउसफुल 4 में संजय दत्त की जगह हो सकता...

साजिद खान की हाउसफुल 4 में संजय दत्त की जगह हो सकता है यह फिल्म स्टार!

0
312

मुम्बई। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने वाली हाउसफुल 4 लंबे समय से अपनी स्टार कास्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हाउसफुल सीरीज की इस फिल्म में स्टार कास्ट में काफी फेरबदल किए जा रहे हैं।

कुछ समय पहले चर्चा थी कि ​साजिद खान की इस फिल्म में संजय दत्त एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। लेकिन, अब सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म में संजय दत्त की जगह नाना पाटेकर को लेने पर विचार किया जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो इस समय संजय दत्त के पास काफी फिल्में हैं और इन फिल्मों में संजय दत्त के किरदार भी काफी महत्वपूर्ण हैं। शायद इसी व्यस्तता के कारण संजय दत्त मल्टीस्टारर हाउसफुल सीरीज का हिस्सा बनने से बच रहे हैं।

गौरतलब है कि नाना पाटेकर और अक्षय कुमार पहले वेलकम में साथ काम कर चुके हैं। साथ ही कॉमिक फिल्मों के लिए नाना पाटेकर एक बेहतरीन विकल्प हैं।