Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News संजय गुप्‍ता की ‘काबिल’ का पोस्‍टर जारी

संजय गुप्‍ता की ‘काबिल’ का पोस्‍टर जारी

0
305

मुंबई। ऋतिक रोशन अभिनीत ‘काबिल’ का प्रचार प्रसार होना शुरू हो गया, जबकि काबिल अगले साल रिलीज होनी है। मगर, इसकी मुख्‍य वजह काबिल की टक्‍कर शाह रुख़ ख़ान अभिनीत ‘रईस’ से होना भी है।

कुछ दिन पहले फिल्‍म की झलक रिलीज की गई थी और अब फिल्‍म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है।

फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

Kaabil poster

गुप्ता ने ट्विटर पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। ऋतिक के पिता निर्माता राकेश रोशन ने अपने बैनर ‘फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शन्स’ के तले फिल्म का निर्माण किया है। पोस्टर में ऋतिक की आंखों में जलती मोमबत्ती की छवि दिखाई दे रही है।

काले रंग के पोस्टर में ऋतिक की आंखों पर प्रकाश डाला गया है। पोस्टर में फिल्म का नाम काले और सफेद रंग में है, जिसके ‘आई’ अक्षर को लाल रंग की मोमबत्ती के रूप में दिखाया गया है।

फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में ऋतिक के साथ यामी गौतम नजर आएंगी। राजेश रोशन के संगीत से सजी फिल्‍म काबिल में बेहतरीन गायक लेने की बात संजय गुप्‍ता ने एक प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हुए कही।

संजय गुप्‍ता की पिछली निर्देशित फिल्‍म ‘जज्‍बा’ थी और उन्‍होंने अपने करियर की शुरूआत आतिश जैसी सुपर डुपर हिट फिल्‍म से की थी। संजय गुप्‍ता ऋतिक रोशन के साथ पहली बार काम कर रहे हैं और संजय गुप्‍ता ने अपनी अधिकतर फिल्‍में संजय दत्‍त के साथ बनाई हैं।

– आईएएनएस